-बाजार में तिरंगा, बैच, कैप की विद्यार्थी कर रहे खरीदारी
-जन्माष्टमी को लेकर बाजार में कान्हा जी की पोशाक, झूले आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर में गणतंत्र दिवस और जन्माष्टमी को लेकर रौनक छाई हुई है। बाजार में दुकानों पर गणतंत्र दिवस को लेकर तिरंगा, बैच, कैप सज गए हैं। साथ ही जन्माष्टमी को लेकर दुकानों पर कान्हा जी की पोशाक, तरह-तरह के झूले आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
गणतंत्र दिवस समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको मनाने की तैयारी पहले ही शुरू हो गई हैं। स्कूल-काॅलेजों में गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले कार्यक्रमों की रिहर्सल चल है। वहीं, बाजार भी गणतंत्र दिवस के रंग में रंगने लगे हैं। दुकानों पर सजे तिरंगे गणतंत्र दिवस समारोह के आने का संदेश दे रहे हैं।
तिरंगे के अलावा कैप, रीबन, हैंड बैंड आदि उत्पाद भी दुकानों पर सजे हुए हैं। सिविल लाइन और सदर बाजार में सड़क किनारे दुकानों पर गणतंत्र दिवस से संबंधित उत्पाद नजर आ रहे हैं। कागज और कपड़े के छोटे साइज के तिरंगे 10 रुपये के बिक रहे हैं। इसके अलावा साइज के हिसाब से तिरंगे झंडे की कीमत 350 रुपये तक है। खरीदारी अच्छी होने से दुकानों के चेहरे भी खिले हुए हैं। दुकानदार राजेंद्र का कहना है कि गणतंत्र दिवस पर छोटे से लेकर बड़े तिरंगे झंडों की खूब मांग है।
बाजार में होने लगी बाल गोपाल की पोशाक की खरीदारी
बाजार में जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को सजाने-संवारने के लिए सुंदर पोशाक दुकानों पर सज गई हैं। लकड़ी, चांदी के पालने, मुकुट, बांसुरी आदि बाजार में छा हुई है। मोरपंख, मालाएं, कंगन सहित अन्य सामान की खूब मांग है। इसके अलावा जन्माष्टमी पर अपने छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण बनाने के लिए उनकी पोशाक की खरीदारी की जा रही है। कान्हा के लिए अलग-अलग वैरायटी के झूलों की मांग की जा रही है। इनकी कीमत 100 से 5000 रुपये तक है। दुकानदार राजू ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर खरीदारी शुरू हो गई है। मूर्तियाें के अलावा कान्हा जी की पोशाक की बिक्री हो रही है।