फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: होली के रंग में सराबोर हुए बाजार, खूब बिक रहीं मैजिक पिचकारी

Sat, 08 Mar 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में होली के लिए धनुष व मैजिक पिचकारी दिखाते व्यापारी। संवाद - फोटो : पुलिस गिरफ्त में डेबिट कार्ड बदलकर धोखधड़ी करने के आरोपी आलोक,सूरज,रंजीत व शेखू।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। होली में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में रंग और पिचकारी के थोक विक्रेताओं की दुकान गुलजार हो चुकी है। इस बार मैजिक पिचकारी की डिमांड बढ़ी है। वहीं धनुष पिचकारी भी खूब पसंद की जा रही है।
रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजार को काफी उम्मीदें है। एक तरफ मिठाई की दुकानों पर गुंझिया बनाई जाने लगी है। बाकी दूसरी मिठाइयों पर भी जोर है। दूसरी ओर रंगों की दुकान पर पिचकारी और गुलाल सज गया है।
विज्ञापन

फिलहाल थोक विक्रेताओं के यहां छोटे दुकानदार रंग और पिचकारी खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। थोक विक्रेता विकास सेतिया ने बताया कि इस पर इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी और टैंक खूब बिक रहा है।
विज्ञापन

वहीं गुलाल उड़ाने वाली मैजिक पिचकारी की डिमांड बढ़ी है। पहली बार मैजिक पिचकारी बाजार में उतारी गई है। जिसे लेकर दुकानदारों में भी क्रेज है। उधर चार्जिंग पिचकारी, कोल्ड अनार, गुलाल के गिफ्ट पैक की डिमांड है। होली को लेकर बाजार में उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें