फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खाद्य विभाग की टीम ने दुकानों से 11 नमूने लिए

Sat, 08 Mar 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान में विभाग ने खाद्य वस्तु के प्रतिस्थान पर छापे मारे। जनपद के विभिन्न ब्लॉक से जांच के लिए 11 नमूने लिए गए। खाद्य विभाग की टीम ने इससे पूर्व भी खाद्य वस्तुओं के 10 नमूने जांच को लिए थे।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को नहटौर, अफजलगढ़, धामपुर में खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। टीम ने नहटौर से नफीस स्वीट्स, पप्पू स्वीट्स, आदेश व सलमान किराना स्टोर, अफजलगढ़ में अब्दुल गौहर व अब्दुल अजीज के किराना स्टोर, धामपुर की चौधरी डेयरी से खाद्य वस्तुओं के 11 नमूने जांच को लिए।
जांच टीम में राजीव कुमार, अनुपम यादव, डीके वर्मा, नरेश कुमार, रेनु सिंह, शंभूदयाल, अनिल कुमार शामिल रहे। सोमवार को टीम ने बिजनौर, नूरपुर, जलीलपुर, चांदपुर में मिठाई प्रतिष्ठानों से चेकिंग के दौरान खाद्य वस्तुओं के 10 नमूने लेकर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला में जांच को भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें