लोगों में कोरोना का कम, पुलिस डंडे का भय ज्यादा
धामपुर। लोगों को कोरोना से खतरा कम और पुलिस के डंडे का भय ज्यादा नजर आ रहा है। जब पुलिस सायरन बजा बाजार में जाती है तो आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यापारी अपनी दुकानों को बंद कर इधर उधर हो जाते है। पुलिस की कोशिश के बाद भी जारी गाइड लाइन को गंभीरता से न लेकर दुकानों को नहीं खोला जा रहा है।
नगर के विजय पाल सिंह, विवेक कुमार, सचिन कुमार ने बताया कि बुधवार को कुछ लोगों ने अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन कर सभी प्रकार की दुकानों को खोला। जबकि अलग अलग दिनों में दुकानों को खोलने को शेड्यूल लागू किया है। पर कुछ व्यापारी उसकी कोई परवाह नहीं कर रहे है। बुधवार को स्टेशनरी, इलैक्ट्रिक, इलेक्ट्रानिक, मोबाइल फोन बिक्री एवं मरम्मत, मिट्टी के बर्तन, सभी प्रकार के कपड़ों की दुकान, कोयले की दुकान, हार्डवेयर की दुकानें खुलनी चाहिए थी। पर ऐसा नहीं हुआ। घड़ी, चश्मा बिक्री एवं रिपेयरिंग , कास्मेटिक्स, होम इंप्लायन्सेज, टीवी , फ्रिज, जूता, चप्पल, टायर ट्यूब, आटो पार्ट्स, फर्नीचर, बैग अटैची, बर्तन व जनरल स्टोर खुलें। घड़ी, चश्मा, टीवी, फ्रिज, जूता, चप्पल आदि की दूकानों के खुलने कज दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार है। निर्धारित दुकानें सवेरे नौ बजे से शाम के नौ बजे तक का समय है। इसके अलावा नगर के सभी बैँकों के बाहर लोगों की भीड़ लगी है।