फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम, वूलेन कपड़ों से गुलजार हुए बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी का सितम, वूलेन कपड़ों से गुलजार हुए बाजार
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सर्दी का प्रकोप जारी है। वूलेन कपड़ों से बाजार सज गए हैं। सर्दी के सितम से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। फिलहाल बाजार सबसे अधिक बिक्री जैकेट्स की हो रही है। 20 से 70 प्रतिशत तक की छूट गर्म कपड़ों पर हैं। इसके अलावा लोग रूम हीटर की भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में 400 से लेकर दो हजार रुपये की तक की कीमत के हीटर तथा ढाई हजार रुपये से लेकर 5500 तक के गैस गीजर मौजूद हैं।
लगातार तापमान में गिरावट होने से सर्दी में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। ठंड से बचने के लिए जमकर गर्म कपड़ों की खरीदारी की जा रही है। कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि नवंबर से फरवरी तक गर्म कपड़ों की अधिक बिक्री होती है। अकेले दिसंबर और जनवरी में ही गर्म कपड़े ज्यादा बिकते हैं। इस समय बाजार में गर्म कपड़े मौजूद हैं। लोग इनकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा लोग ठंड से बचने के लिए रूम हीटर का प्रयोग कर रहे हैं। बाजार में औसतन 100 हीटर की प्रतिदिन बिक्री होती है।
विज्ञापन

हर तरह के गर्म कपड़े हैं मौजूद
श्रीकृष्णा शोरूम के मालिक अक्षय गोयल ने बताया कि उनके यहां पर 1800 रुपये से लेकर 3500 रुपये तक के स्वेटर, 1300 से 1900 रुपये तक के स्वेट शर्ट, 900 से 1300 रुपये तक की स्वेट टीशर्ट और इतनी ही कीमत की गर्म टीशर्ट आदि वूलेन क्लॉथ मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इनमें सबसे ज्यादा जैकेट की डिमांड है। डेढ़ हजार रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक की कीमत की जैकेट मिलती है। दो हजार रुपये तक के ट्रैक शूट मौजूद हैं। विकास क्लाथ हाउस के मालिक विकास कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में 20 से 70 प्रतिशत तक की छूट चल रही है।
विज्ञापन

हीटर और गीजर की बिक्री बढ़ी
हिंदुस्तान इलेक्ट्रीकल्स के मालिक फरहत बताते हैं कि उनके यहां पर 400 से लेकर दो हजार रुपये तक की कीमत के रूम हीटर उपलब्ध हैं। इसके अलावा ढाई हजार रुपये से लेकर 5500 रुपये तक के गैस गीजर भी मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि उनके यहां से रोजाना करीब दस रूम हीटर और करीब आठ गैस गीजर की बिक्री होती है। सुप्रिया इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक आशीष कुमार बताते हैं कि उनके यहां पर गैस वाले गीजर की अधिक बिक्री है। साथ ही हीटर रूम हीटर 500 से लेकर 2500 तक की कीमत के हैं। उन्होंने बताया कि जबकि गैस गीजर दो हजार रुपये से लेकर छह हजार रुपये तक के उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें