फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग से सुधार की उम्मीदों पर टिका बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहालग से सुधार की उम्मीदों पर टिका बाजार
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन में व्यापार चौपट रहा, जिसमें आगामी सहालग में सुधार की उम्मीद है, लेकिन वह निर्भर करेगा लॉकडाउन के चौथे चरण में मिलने वाली छूट पर। यदि शादी समारोहों के लिए कोई छूट मिली तो, व्यापार-कारोबार में भी उठान आएगा। हालांकि अभी तक का अनुमान यही है कि शादी समारोहों में सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होने से बैंक्वेट हॉल बुकिंग से लेकर अन्य कई खर्चे कम होंगे, जिससे व्यापारियों को मायूस होना पड़ सकता है। दरअसल, मार्च में लॉकडाउन के चलते बहुत शादी निरस्त हुईं। जून-जुलाई में फिर से सहालग हैं।
- सोने चांदी पर महंगाई की चमक
लॉकडाउन में सोना चांदी बिल्कुल नहीं बिका। मूल्य पहले से बढ़ गए हैं। लॉकडाउन से पहले सोने के दाम करीब 43 हजार रुपये प्रति दस ग्राम थे, जो बढ़कर 47500 रुपये हो गए हैं। चांदी का मूल्य 41 हजार रुपये प्रति किलो से बढ़कर 46 हजार पहुंच गया है। सराफ विकास अग्रवाल का कहना है कि अभी बाजार में ग्राहक आने की उम्मीद कम है। धीरे धीरे ही बाजार की स्थिति में सुधार आएगा।
विज्ञापन

- बैंक्वेट हॉल
लॉकडाउन का बैंक्वेट हॉल संचालकों पर बहुत असर पड़ा। कोई भी कार्यक्रम नहीं हुआ। बैंक्वेट हॉल संचालकों को एडवांस बुकिंग में ली रकम तक लौटानी पड़ी। जून, जुलाई में सहालग हैं लेकिन अभी तक किसी ने बैंक्वेट हॉल बुक नहीं कराया है। बैंक्वेट हॉल संचालक किराया कम कर लोगों को लुभा सकते हैं। शहनाई बैंक्वेट हॉल के मालिक राहुल सिंह का कहना है कि अभी किसी ने बुकिंग नहीं कराई है। समय के साथ ही निर्णय किया जाएगा।
- दूध, पनीर- मावा
शादियों में सबसे ज्यादा खपत पनीर और मावे की होती है। दूध के दाम पहले से पांच रुपये प्रति लीटर सस्ते चल रहे हैं। सहालग से पहले मावे का दाम 170 रुपये प्रति लीटर था जो अब बढ़कर 240 रुपये लीटर हो गया है। अब ऑर्डर पर ही मावा बनाया जा रहा है। इस वजह से मूल्य बढ़ गया है। पनीर के रेट 280 से घटकर 260 रुपये प्रति किलोग्राम हैं। मावा व्यापारी राजकुमार का कहना है कि बाजार अभी ठंडा है। ऑर्डर पर ही मावा बनाए जाने के कारण रेट बढ़े हैं। बाजार खुलने पर रेट कम हो सकता है।
विज्ञापन

- फल-सब्जी
लॉकडाउन के बाद से अब तक फल और सब्जी के मूल्यों पर कोई फर्क नहीं है। सब्जियों के रेट कम ही हैं। लॉकडाउन खुलने पर जिले की सब्जी बाहर भी जाएगी। फलों के दामों में थोड़ी महंगाई है जो कम होगी। किसान राजपाल सिंह का कहना है कि सब्जियों के दाम बढ़ने की उम्मीद है। काफी माल उत्तराखंड जाता है जो अभी कम जा रहा है। उत्तराखंड जाने पर सब्जी के रेट बढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें