बिजनौर के मंडावली में खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो किसान आपस में भिड़ गए। झगड़े के दौरान एक किसान ने दूसरे के सिर में ऐसी चोट मारी कि वह बेहोश हो गया। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी किसान का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
मंडावली निवासी अफजाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को जाकिर उनके खेत की मेढ़ काट रहा था। सूचना पर पहुंचे पिता अनीस ने खेत की मेढ़ काटने का विरोध किया, तो जाकिर ने उसके पिता के साथ मारपीट की। अफजाल ने तहरीर में कहा कि मारपीट में उसके पिता के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश होकर गिर गए। मौके पर पहुंचे परिजन घायल अनीस को उपचार के लिए ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुुलिस ने आरोपी हमलावर जाकिर को हिरासत में ले लिया, लेकिन उसका शांति भंग की आशंका के तहत चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज मृतक अनीस के परिजनों ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।