फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन दौड़ तीन को

विज्ञापन
विज्ञापन
मैराथन दौड़ तीन को
विज्ञापन

हल्दौर। कई प्रदेशों के विभिन्न आयु वाले धावक हल्दौर में तीन नवंबर को आयोजित मैराथन दौड़ में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दौड़ने के लिए तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दो नवंबर को नगर के गहलोत डिग्री कॉलेज में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

बिजनौर स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से शहीद भगत सिंह की यादगार में लोगों के खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तीन नवंबर को हल्दौर के बालकिशनपुर चौराहे से मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौड़ में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार समेत कुल पांच राज्यों के धावक प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। तीन किमी की दौड़ में दस से 16 वर्ष तक की आयु, पांच किमी की दौड़ में 16 और दस किमी की दौड़ में 18 वर्ष से 65 वर्ष तक की आयु वाले धावक प्रतिभाग करेंगे। उक्त तीनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मैराथन के उप डायरेक्टर रघुराज सिंह नागर ने बताया कि इच्छुक धावक गहलोत डिग्री कॉलेज में दो नवंबर को अपना पंजीकरण करा सकते हैं। दौड़ तीन नवंबर की सुबह साढ़े पांच प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें