फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मालन के पानी से कई गांव जलमग्न

Fri, 08 Aug 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
हाईवे पर नाव... बिजनौर में मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे नदी में तब्दील हो गया है। हेमराज कॉलोनी से अप
विज्ञापन
बिजनौर/गजरौला शिव। मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से पास में स्थित पुलिस लाइन में पानी भरा हुआ है। नदी का तटबंध टूटने से पानी जंदरपुर, गजरौला, हमीदपुर गांव के किनारे बह रहा है। गांव की सड़कें टूट गई हैं। कादराबाद के गांव अगवानपुर की गोशाला में दो फिट पाानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मार्ग बंद कराया
स्योहारा। रामगंगा खो बैराज का जलस्तर बढ़ने से सिपाहीवाला, सद्दोबेर उर्फ बेरखा, टांडा व मुकरपुरी सहित कई गांव जलमग्न हैं। स्योहारा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर ग्राम टांडा के समीप सड़क पर करीब तीन फिट तक पानी भरा है। पुलिस ने बैरियर लगाकर मार्ग बंद करा दिया।
तटबंध सही करने में जुटी टीम
नहटौर। तटबंध टूटने से गांगन नदी का पानी नगर के नौधा, सराय जोखा, छापेग्रान, तीरग्रान, लालबाग आदि मोहल्लों में भर गया। मोहल्ला छापेग्रान में कई घरों में पानी भरा है। सिंचाई विभाग व नगर पालिका की टीम तटबंध को ठीक करने में जुटी है। राजा का ताजपुर में खलिया नदी का जलस्तर बढ़ने से मोहल्लों में पानी भरा है।

हाईवे पर नाव... बिजनौर में मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे नदी में तब्दील हो गया है। हेमराज कॉलोनी से अप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें