फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तालाब में नहाने गए सहारनपुर के युवक की डूबने से मौत

Fri, 08 Aug 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना के ग्राम नैनपुरा में तालाब में युवक के डूबने के बाद मौके पर जमा भीड़। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
नगीना। गांव नैनपुरा में तालाब में नहाने के लिए कूदे सहारनपुर निवासी सलमान (18) की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नगीना में दो दिन में दो युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सहारनपुर के खाताखेड़ी थाना मंडी निवासी सलमान पुत्र पप्पू लकड़ी की टाइल्स पर नक्काशी के काम के लिए मजदूरी पर आया था। वह अपने साथी सादिक के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे गांव में ईदगाह के करीब स्थित तालाब में नहाने चला गया। जैसे ही सलमान ने तालाब में छलांग लगाई, वह डूब गया।
सादिक ने पानी में कूदकर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे बचा नहीं सका। सीओ डाॅ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी के ने बताया कि करीब तीन घंटे बाद सलमान के शव को तालाब के पानी से बाहर निकाल लिया गया। बुधवार को भी क्षेत्र के ग्राम अलीपुरा जट में खेत में भर बारिश के पानी में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई थी।

नगीना के ग्राम नैनपुरा में तालाब में युवक के डूबने के बाद मौके पर जमा भीड़। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें