फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद- कोहरे के कारण फरवरी के अंत तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। कोहरे के कारण नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। अमृतसर से पूर्णियाकोट के बीच संचालित ट्रेन फरवरी के लिए रद्द कर दी गई है। जनता एक्सप्रेस को निश्चित तिथियों में रद्द रखा जाएगा।
विज्ञापन

कोहरे के कारण ट्रेनों के रद्द होने और निश्चित तिथियों में चलने से सर्दियों के मौसम में यात्रियों को कष्ट भरी यात्रा के लिए विवश होना पड़ेगा। वरिष्ठ वाणिज्य रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने संबंधित स्टेशनों को कोहरे के कारण प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी की है। नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली पूर्णियाकोट से अमृतसर के बीच संचालित 14617 अप तीन दिसंबर से दो मार्च तक, अमृतसर से पूर्णियाकोट के बीच संचालित 14618 डाउन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। लालकुआं से अमृतसर के बीच संचालित नजीबाबाद स्टेशन से रविवार को गुजरने वाली साप्ताहिक ट्रेन दोनों दिशा से सात दिसंबर से 22 फरवरी तक रद्द रहेगी।
अंबाला से बरौनी के बीच संचालित डाउन दिशा की हरिहर एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक और अप दिशा की हरिहर एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी। देहरादून से वाराणसी के बीच संचालित जनता एक्सप्रेस 15119 अप और 15120 डाउन दो दिसंबर से 28 फरवरी तक रेलवे द्वारा निर्धारित की गई तिथियों में संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें