नजीबाबाद। पैसेंजर ट्रेनों को अब नए नंबरों से पहचाना जाएगा। नजीबाबाद से संचालित कोटद्वार-नजीबाबाद और नजीबाबाद-गजरौला पैसेंजर सहित नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों के रेलवे ने नंबर बदल दिए हैं।
रेलवे ने नजीबाबाद से कोटद्वार के लिए प्रात: 8:45 बजे संचालित ट्रेन का नया नंबर 54385, प्रात: 11:35 बजे कोटद्वार के लिए जाने वाली ट्रेन का नया नंबर 54387, शाम 5:25 बजे नजीबाबाद से कोटद्वार के लिए रवाना होने वाली ट्रेन का नया नंबर 54389 जारी किया गया है।
उधर, कोटद्वार से नजीबाबाद प्रात: 11:05 बजे पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन को नया नंबर 54386, कोटद्वार से दिन में 1:55 बजे नजीबाबाद पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन को 54388 और शाम 7:45 बजे कोटद्वार से नजीबाबाद पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन को नया नंबर 54390 जारी किया गया है।
उधर, नजीबाबाद से गजरौला के लिए प्रात: 3:45 बजे रवाना होने वाली पैसेंजर ट्रेन को 54396, प्रात: 8:05 बजे नजीबाबाद से गजरौला जाने वाली ट्रेन को 54382 और शाम 5:05 बजे नजीबाबाद से गजरौला के लिए संचालित पैसेंजर ट्रेन को रेलवे ने नया नंबर 54384 जारी किया है।
उधर, गजरौला से नजीबाबाद देर रात्रि 1:55 बजे पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन को 54395, प्रात: 11:30 बजे गजरौला से नजीबाबाद पहुंचने वाली ट्रेन को 54381 और शाम 7:05 बजे गजरौला से नजीबाबाद पहुंचने वाली वाली ट्रेन को 54383 नंबर जारी किया गया है।
लंबे रूट की पैसेंजर ट्रेनों के भी बदले नंबर
नजीबाबाद। रेलवे ने सहारनपुर से मुरादाबाद के बीच संचालित ट्रेन का नया नंबर 04302 के स्थान पर 54566 के स्थान पर 64566, मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच संचालित पैसेंजर ट्रेन का 04301 को नया नंबर 64565, ऋषिकेश से चंदौसी के बीच संचालित पैसेंजर ट्रेन 04360 को नया नंबर 54464, चंदौसी से ऋषिकेश के बीच संचालित पैसेंजर ट्रेन 04359 को नया नंबर 54463 जारी किया है।