फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दौर में कई इलाके हॉटस्पॉट घोषित, लगाई सील

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर में कई इलाके हॉटस्पॉट घोषित, लगाई सील
विज्ञापन

हल्दौर। पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी सहित सात लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर हल्दौर में कई क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित करके सील लगा दी गई। कोरोना संक्रमितों में पांच को कोविड केयर सेंटर भेजा गया है जबकि दो मरीजों को मुरादाबाद क्वारंटीन सेंटर भेजा। एक दिन में सात पॉजिटिव मिलने पर लोगों में दहशत बनी है। हॉट स्पॉट क्षेत्र में स्थित बैंकों में भी कामकाज बंद हो गया। बाजार में भी दुकानों को बंद करा दिया गया है।
बुधवार रात आई जांच रिपोर्ट में थाने का एक सिपाही, आरबीएसके टीम की चिकित्सक, मोहल्ला रईसान निवासी तीन व्यापारी भी कोरोना संक्रमितों में शामिल हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर बृजेश कुमार, तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, कानूनगो शोभित कुमार, सतपाल सिंह, हलका लेखपाल अरुण कांबोज ने कोरोना पॉजिटिव केस वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया और पालिका प्रशासन को बल्लियां लगाकर हॉट स्पॉट कर सील कराने के निर्देश दिए। नगर पालिका के अधिसासी अधिकारी अभिषेक कुमार, चेयरमैन अमर सिंह उर्फ पम्मी ने पालिका कर्मचारियों को साथ लेकर सील कराया। वहीं गांव पावटी निवासी युवक भी पॉजिटिव मिला, जो मुंबई से पांच दिन पूर्व अपने घर लौटा था। गांव अम्हेड़ा निवासी युवक मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। वह चार दिन पूर्व गांव लौटा था। वह भी पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मदनपाल सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सक व एक व्यापारी को मुरादाबाद कोविड हॉस्पिटल भेजा गया है, जबकि कांस्टेबल सहित पांच लोगों को कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा है। इनके संपर्क में आने वालों को धर्मनगरी व चांदपुर भेजा गया है। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, बार-बार साबुन से हाथ धोने, मास्क लगाने और बेवजह बाहर न घूमने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें