अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव शिवपुरी में कोरोना पॉजिटिव निकले पर की गई बैरीकेटिग और तैनात पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
चार गांव सील, 35 लोग क्वारंटीन किए
अफजलगढ़/ कादराबाद। क्षेत्र में चार और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें विजयनगर का एक, भागीजोत, भज्जावाला, शिवपुरी का एक-एक मरीज शामिल है। सभी को उपचार के लिए स्वाहेड़ी भेज दिया है। परिजनों को क्वारंटीन करने के साथ ही इन गांवों को सील कर दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रजनीश के अनुसार मंगलवार को अफजलगढ़ क्षेत्र में आए प्रवासियों सहित 72 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही क्वारंटीन थे। पॉजिटिव मिले मरीज लगभग एक सप्ताह पूर्व मुंबई और दिल्ली से अपने परिजनों तथा साथियों के साथ लौटे थे। कोरोना संक्रमित के भागीजोत निवासी 20, विजयनगर के तीन, शिवपुरी के सात और भज्जावाला के पांच लोगों सहित 35 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इन इलाकों को हॉटस्पॉट जोन घोषित करते हुए 14 दिन के लिए सील करा दिया है। प्रशासन की ओर से पीड़ितों के घर सहित समूचे गांव को सैनिटाइज कराया जाएगा।