बिजनौर से विदेश जाने वाले आम के ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना डीएम उमेश मिश्रा।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर । जनपद से आम की सप्लाई खाड़ी देशों में की जा रही है। इस सीजन की पहली खेप मंगलवार को दुबई के लिए गई, जिसे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शहर के जैन फार्म से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जिले में एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट हब बनाने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जिले में कृषि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। बस जरूरत है आगे आकर सामूहिक प्रयास करने की है। कहा कि जनपद में दशहरी, चौंसा एवं लंगड़ा आम बहुत ही अच्छी गुणवत्ता का है, जिसकी विदेशों में काफी अधिक मांग है। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि आम के निर्यात की अपार संभावनाएं है। यहां के किसान मेहनती और प्रगतिशील है। जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में लगभग 9500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम के बाग है, जिससे जनपद की मांग से काफी अधिक आम का उत्पादन होता है। इसलिए निर्यात को अधिकतम बढ़ावा देकर किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाया जा सकता है।
उप कृषि निदेशक डॉ. गिरीश चंद्र व जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर मैंगो ग्रोवर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वॉयस प्रेसीडेंट डॉ. दया कृष्ण शर्मा, शहनाज एक्सपोर्ट, अमरोहा के नदीम सिद्दीकी एवं कलीम उद्दीन जैन फार्म के फार्म प्रबंधक डॉ मोहित देशवाल आदि उपस्थित रहे।