फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से आम, बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। रविवार रात आंधी के साथ आई बारिश ने आम की फसल को नुकसान पहुंचाया है। जिन किसानों की गेहूं की फसल की गहाई नहीं हुई है उनका नुकसान बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह दो दिन तक हुई बारिश से गेहूं की गहाई बंद हो गई थी। ओलावृष्टि से गेहूं व आम की फसल को नुकसान हुआ था। बारिश के बाद शनिवार से ही फिर से गेहूं की गहाई शुरू हुई थी। जिला मुख्यालय पर आसपास के कई गांवों में अब भी खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है। रविवार रात बादलों में तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई और कुछ ही देर में आंधी ने भी दस्तक दे दी। आंधी आते ही निगम कर्मचारियों ने बत्ती गुल कर दी। बारिश ने एक बार फिर से दो दिन तीन के लिए गहाई पर रोक लगा दी है। जिन किसानों में शनिवार रात को गहाई हो रही थी वहां भी गहाई बंद कर दी गई।
किसान हुकम सिंह का कहना है कि पिछले सप्ताह गेहूं नहीं कटे थे तो बारिश हो गई थी। अब उनके गेहूं कटे तो फिर से बारिश हो गई। बारिश से गेहूं की गहाई और गन्ने की बुआई दोनों ही प्रभावित होंगी। बारिश से पहले ही गेहूं का दाना काला हो गया था। जिन खेतों में गेहूं नहीं कटा है अब उसकी बालियां टूटने लगेंगी।
विज्ञापन

आंधी ने आम की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। बागों में इस बार आम की बहुत अच्छी फसल आई है। लेकिन एक ही सप्ताह के अंदर दो बार आंधी ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। ठेके पर आम की फसल खरीदने वाले उमर का कहना है कि पिछले साल ओलावृष्टि ने फसल पूरी तरह बर्बाद कर दी थी। इस बार आंधी फसल को बहुत नुकसान पहुंचा रही है। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र का कहना है कि फसलों को नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। चंदक ,जलीलपुर, झालू मंडवर में भी बारिश के बाद बिजली गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें