फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने कराई मंडी समिति के तोल कांटों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति के तौल कांटों में मिली गड़बड़ी
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम संगीता ने बाट माप टीम के साथ मंडी समिति परिषद के तोल कांटों की चेकिंग कराई। तोल संबंधी अनियमितता मिलने पर कई कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
एसडीएम संगीता ने मंडी समिति सचिव संभव तोमर की उपस्थिति में बाट माप विभाग के वरिष्ठ उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय से मंडी समिति परिसर में आढ़तियों के तौल कांटों की जांच कराई। बाट माप विभाग की टीम ने तोल कांटों पर वजन रखकर जांच की। जांच के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटों में मामूली घटतौली मिली। एक तोल कांटे में बढ़तौली पाई गई।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर बाट माप विभाग की टीम ने आजाद, सतीश, राजपाल, साहिल, शरीफ अहमद, आदिल आदि के खिलाफ कार्रवाई की। मंडी समिति परिसर में आढ़तियों के तोल कांटों की अचानक चेकिंग से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद क्षेत्र में खनन से संबंधित तोल कांटों में भी बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की सूचनाएं हैं। बताया जा रहा है कि खनन सामग्री तोलने वाले तोल कांटे वाहन चालकों की इच्छा के अनुसार तोल में गड़बड़ी करते हैं और खनन सामग्री खरीदने वालों से वजन से अधिक की धनराशि वसूल की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें