फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मंडावली- गुलदार के हमले से बाल-बाल बचा दसवीं का छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडावली। गांव शेखूपुरा आलम में ट्यूशन पढ़कर लौट रहे दसवीं का छात्र आशु गुलदार के हमले से बाल-बाल बचा। छात्र का शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
गांव शेखूपुरा आलम में मंगलवार की रात करीब नौ बजे संतराम का पुत्र आशु सैनी (15) गांव के अंकित कुमार के घर ट्यूशन के लिए गया था। आशु कक्षा-10 का छात्र है। ट्यूशन से छुटने के बाद आशु घर की ओर लौट रहा था। जैसे ही आशु ग्रामीण मेहर सिंह के घर के पास पहुंचा तो उसे एक गुलदार कुत्ते पर हमला करता दिखाई दिया। आशु को देखकर गुलदार ने उसपर हमले का प्रयास किया।
विज्ञापन

आशु का शोर सुनकर अमर सिंह, मेहर सिंह, सतीश प्रजापति सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की भीड़ को देखकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। आबादी क्षेत्र में गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वानिकी विभाग के अधिकारियों से गुलदार पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, सामाजिक वानिकी विभाग के डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जल्द ही गुलदार पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें