फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजनौर में बुजुर्ग ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, सीएम योगी के नाम लिखा सुसाइड नोट

Tue, 03 May 2022 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में एक व्यक्ति ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग ने मरने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
विज्ञापन
suicide - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग ने मरने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धामपुर थानाक्षेत्र के गांव परमा वाला निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से लटक कर की आत्महत्या कर ली। शव पेड़ से लटका होने की सूचना पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार मृतक ने मरने से पहले मुख्यमंत्री को संबोधित सोसाइट नोट भी लिखा है। 

पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि बुजुर्ग ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। इस दौरान उसका संपर्क बिजनौर निवासी प्रदीप चौहान से हुआ प्रदीप चौहान ने कहा कि वह नौकरी लगवाने का काम करता हूं । यदि उसके पास कुछ युवक नौकरी पाने के इच्छुक हो तो वह पैसे लेकर उनकी नौकरी लगवा सकता है। 
विज्ञापन


सुसाइड नोट में बताया गया कि उसने कई युवकों से पैसे लेकर नौकरी लगवाने के नाम पर 30 हजार रुपये प्रदीप चौहान को दिए । लेकिन प्रदीप चौहान ने उसके साथ ठगी कर ली और किसी की नौकरी नहीं लगाई, इस कारण से वह तंग होकर वह आत्महत्या कर रहा है। 

सुसाइड नोट में अपने इकलौते पुत्र और पत्नी को इस प्रकार के मामले से अनभिज्ञ बताते हुए निर्दोष करार दिया है। बुजुर्ग ने सुसाइड नोट में लिखा कि इस मामले में उनकी पत्नी और बेटे का कोई कसूर नहीं है प्रदीप चौहान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें