फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजनौर में पूर्व प्रधान के पति की हत्या से सनसनी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 02 May 2022 08:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर जिले के मंडावली थाना इलाके के गांव रामपुर चांठा में पूर्व प्रधान के पति सागर सिंह सैनी की हत्या हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।  
विज्ञापन
शव के साथ परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में देर रात पूर्व प्रधान के पति की हत्या का मामला सामने आया है। हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिजनौर जिले के मंडावली थाना इलाके के गांव रामपुर निवासी मृतक सागर सिंह सैनी (68) की दो पत्नियां तारो देवी और चंद्रो देवी हैं। चंद्रो देवी पिछली योजना में गांव की प्रधान थी। घटना के दिन दोनों पत्नियां अपने पोते के जन्म पर उत्तराखंड के ऋषिकेश गई थी। सागर सिंह घर के आंगन में अकेले सो रहे थे। 

छत के रास्ते से आए किसी अज्ञात व्यक्ति ने पूर्व प्रधान के पति के सिर में गोली मारी। गोली लगने से सागर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह, मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़, भागूवाला पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन


मृतक के सात पुत्र हैं, जिनमें से सिर्फ एक ही पुत्र घर पर ही रहता है। मृतक के पुत्र हरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति छत के रास्ते से आया और छत के रास्ते से ही फरार हो गया। रात में अंधेरा होने के कारण हमलावर की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को आंगन से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें