फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बिजनौर में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला लहूलुुहान शव

Sat, 26 Jun 2021 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बताया गया कि मृतक के कमर में गोली मारी गई है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है-
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार सुबह हल्दौर निवासी एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से इलाके में सनसनी सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।

 

जानकारी के अनुसार हलदौर थाना क्षेत्र के गांव छातापुर निवासी राजीव की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव गांव के बाहर खेत में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला।

घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 

 

बताया गया कि मृतक के कमर में गोली मारी गई है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें