फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Bijnor: भाई बना कातिल, हत्या के बाद खून से सने अंडरवियर पर पहन ली जींस, फिर थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

Sat, 14 Oct 2023 05:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

Murder in Bijnor : हत्यारोपी भाई ने घटना को अंजाम देने के बाद मृतक के शव को अपने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर फेंक दिया था। भाई के खून से अंडरवियर सना तो ऊपर से जींस पहन ली ताकि उसके ऊपर किसी को शक न हो। इसके बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया।

 

विज्ञापन
मौके पर मौजूद बिजनौर पुलिस, मृतक का फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरबाद स्थित देवस्थान पर युवक ने अपने ही बड़े भाई की लाठी डंडों से पीटपीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी भाई शव को 50 मीटर की दूरी पर फेंक दिया। शव को घसीटने में आरोपी के अंडरवियर पर खून लगा तो उसने उसे छिपाने के लिए ऊपर से जींस पहन ली और खून से सने हाथ लेकर आरोपी भाई थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि उसने एक व्यक्ति की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी है। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन

 

विलाप करती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala

धामपुर क्षेत्र के गांव मिलक तखावली में शुक्रवार देर रात छोटे भाई ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई पर लाठी-डंडों व चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मृतक के शव को अपने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बगदाद अंसार मार्ग के किनारे सड़क पर फेंक दिया। जिससे उसके ऊपर किसी का शक न हो।


वहीं, घटना का पता लगते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना के आरोप में मृतक के छोटे भाई गजराज को गिरफ्तार कर लिया है। 

विलाप करती महिला - फोटो : Amar Ujala

मृतक के बड़े भाई कृपाल सिंह ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में टीचर है। उनके दो छोटे भाई सतपाल सिंह (45) और गजराज सिंह दोनों गांव में रहते हैं। दोनों भाई शराब का सेवन करते हैं। शुक्रवार देर रात दोनों भाइयों के बीच शराब के नशे में लड़ाई हो गई। जिसके कारण उनके सबसे छोटे भाई गजराज ने शराब के नशे में बिचले भाई सतपाल सिंह को चाकू और डंडों से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

वहीं, पुलिस ने आरोपी गजराज को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने घटना को स्वीकार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में गजराज ने सब कुछ उगल दिया। बताया गया कि सतपाल ने गजराज की पत्नी के साथ कुछ दिनों पहले छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर सतपाल ने उसे देख लेने की धमकी दे रखी थी। तभी से उसके और सतपाल के बीच में अनबन चल रही थी।

मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

शुक्रवार रात जब सतपाल शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था तो उसने विरोध किया। इस दौरान सतपाल के न मानने पर झगड़ा हो गया। झगड़े में सतपाल की हत्या कर दी गई। सतपाल की हत्या का शक उस पर न हो। इसलिए उसने रात में ही मृतक सतपाल को घर से घसीट कर 50 मीटर की दूरी पर बगदाद जाने वाली सड़क पर फेंक दिया।

शनिवार को दिन निकलने पर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटना के आरोप में मृतक के छोटे भाई गजराज को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

छह महीने पहले गांव के एक व्यक्ति ने गजराज की पत्नी से किया था दुष्कर्म 
ग्रामीणों का कहना है कि घटना के आरोपी गजराज की पत्नी के साथ छह महीने पहले गांव के एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के मामले में आरोपी जेल में बंद है। तब से उनके परिवार की संबंधित आरोपी परिवार से रंजिश चली आ रही है। आरोपी गजराज को घटना को अंजाम देने के बाद भी दुख महसूस नहीं हो रहा है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह का कहना है कि सतपाल की हत्या के मामले में उसके छोटे भाई गजराज का हाथ है। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद शव को बाहर फेंक दिया था। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद खून से सने अंडरवियर के ऊपर जींस और शर्ट पहन ली थी। जिससे किसी को यह शक न हो की घटना को उसने अंजाम दिया है।
 
बताया गया कि मृतक सतपाल चार बच्चों का पिता था। तीन पुत्र एक पुत्री है। पिछले एक साल से मृतक सतपाल की पत्नी उसके साथ इसलिए नहीं रह रही थी। क्योंकि सतपाल शराब पीकर झगड़ा करता था। इतना ही नहीं आरोपी गजराज की पत्नी भी लड़ाई झगड़े के कारण अपनी मायके में रह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें