काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन हाईवे का नजीबाबाद बाईपास कोतवाली रोड पर सरवनपुर से शुरू होकर जलालाबाद क्षेत्र से गुजर रहा है। कुछ जगह पर निर्माण पूरा नहीं होने के कारण फिलहाल बाईपास वाहनों के लिए बंद है।
रविवार की ढेर शाम दो पुलिसकर्मी अचानक इस बाईपास पर गश्त करने के लिए पहुंच गए। तभी एक लावारिस बाइक खड़ी दिखाई दी। बाइक के पास एक युवक दिखाई दिया। गश्ती पुलिस को देखकर युवक बाइक छोड़कर भाग गया। आसपास में खोजबीन करने पर पुलिस को ईंटों से सिर कूचा लहूलुहान शव मिला।
एसपी अभिषेक झा, एसपी सिटी डॉ. केजी सिंह, सीओ नितेश प्रताप सिंह, राहुल सिंह घटनास्थल पहुंचे। मृतक की पहचान नांगलसोती के गांव हरचंदपुर निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। सुरेंद्र वर्तमान में परिवार के साथ डीएल रोड अंबेडकर मार्ग देहरादून रहता है। पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागे युवक की तलाश के लिए पुलिस आस-पास के क्षेत्र में कॉम्बिंग कर रही है। बाइक स्वामी की पहचान की जा रही है। प्रथम दृष्टया बाइक नांगल क्षेत्र के होने की बात कही गई है।गश्ती पुलिस मौके पर न पहुंचती तो हत्यारे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते।