बिजनौर। शहर से सटे एक गांव में एक युवक ने मौसेरे भाई की नाबालिग साली से दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी 13 साल की बेटी के संग दामाद के घर आई। वहां घर की छत टूटने के कारण उनकी रिश्तेदारी में में ठहर गए। आरोप है कि 27 सितंबर की रात कमल उसकी बेटी को छत पर ले गया और वहां डरा धमका कर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की फोटो और वीडियो बना ली और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कमल को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।