फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रेमी और तांत्रिक से मिलकर बनाया पति की मौत का प्लान

Mon, 29 Sep 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रेमी और तांत्रिक के साथ मिलकर एक महिला ने पति की मौत की पटकथा लिखने का पूरा प्रयास किया। मगर, पहले ही भेद खुल गया। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक गांव सालमाबाद निवासी युवक ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि उसकी शादी साल 2017 में मंडावर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसके साले की मौत के बाद वह अपने मायके में रहनी लगी। इसी बीच उसके सफियाबाद निवासी उज्ज्वल राठी से उसके संबंध हो गए। शक होने पर पत्नी का मोबाइल खंगाला तो उज्ज्वल राठी के संग बिताए पलों की वीडियो मिली। साथ ही एक तांत्रिक को पैसे भेजने का सबूत भी मिला।
आरोप है कि तंत्र क्रिया के जरिए उसकी मौत का प्लान का बनाया गया। तांत्रिक ने एक कब्रिस्तान से शक्ति निकलने और उसके पति की मौत का भरोसा दिलाया था। साथ ही किसी वाहन से टक्कर मारकर जान लेने का प्रयास किया गया। सीओ गौतम राय ने बताया कि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें