फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हेल्थ कार्ड से पूरा होगा मलेरिया मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मलेरिया नियंत्रण में मरीजों का इलाज पूरा नहीं होना बाधा बन रहा है। संक्रमित मरीजों का इलाज पूरा हो। इसके लिए अब मरीजों के हेल्थ कार्ड बनेंगे। इसमें मरीज का पूरा स्वास्थ्य इतिहास दर्ज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों को यह कार्ड वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


टीकाकरण कार्ड की तर्ज पर ही मलेरिया मरीजों का हेल्थ कार्ड तैयार किया जाएगा। कार्ड में मरीज का मोबाइल नंबर, आशा वर्कर का नाम दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा कार्ड में यह भी उल्लेख होगा कि मरीज को प्लाज्मोडियम फैल्सीपेरम मलेरिया है या प्लाज्मोडियम वाइवेक्स है। साथ ही मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली मुख्य दवाओं की मात्रा और दिनों का स्पष्ट विवरण दिया जाएगा। मरीज को दवा खाने के बाद कार्ड पर उस तारीख के सामने टिक करना होगा। आशा कार्यकत्री भ्रमण के दौरान इस कार्ड की जांच करेंगी। इस कार्ड में दवाओं के नाम और डोज की जानकारी इतने सरल शब्दों में लिखी जाएगी। ताकि, कम पढ़ा-लिखा व्यक्ति भी आसानी से इसे समझ सकेगा। कार्ड में मरीज का पूरा हेल्थ रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बने इस मलेरिया ट्रीटमेंट कार्ड में दर्ज किया जाएगा।
मलेरिया नियंत्रण के लिए संक्रमित मरीजों को हेल्थ कार्ड देने की शुरूआत की जा रही है। कार्ड में संक्रमित मरीज का पूरा विवरण दर्ज होगा। मुख्यालय से जल्द ही कार्ड आने की संभावना है। कार्ड बनने से काफी फायदा मिलेगा।....मंजूषा गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें