फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे होगी मलेरिया के मरीज की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे होगी मलेरिया के मरीज की जांच
विज्ञापन

बिजनौर। बरसात आते ही मलेरिया और डेंगू के मच्छर पनपने लगते हैं। जिसके चलते अब घर बैठे मरीजों का इलाज होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी तैयारी कर ली गई है। आशा सीएस प्रो ऐप पर बुखार से पीड़ित मरीज की रिपोर्ट करेंगी। इसके बाद रैपिड रेस्पांस टीम उस गांव में पहुंचेगी। यह टीम मरीज का ब्लड सैंपल लेकर मलेरिया की जांच करेगी। इसके साथ ही जून को मलेरियारोधी माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि मरीज का ब्लड सैंपल लेकर जिला अस्पताल भेजा जाएगा। जहां डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रब टाइफस, लेप्लोस्पाइरेसिस की जांच होगी। मरीज की रिपोर्ट को पोर्टल पर भी अपडेट किया जाएगा। मरीज में डेंगू व चिकनगुनिया की पुष्टि होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग इलाज के लिए प्रबंध करेगा। इसके साथ ही जून को मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को मलेरिया से बचाव के संबंध में जागरूक किया जाएगा। एक से 30 जून तक चलने वाले मलेरिया रोधी माह में जन समुदाय को मच्छर के प्रजनन स्थल जैसे जल पात्रों को खाली कराने, कूलर, पानी के टैंक, गमले को समाप्त करने के संबंध में लोगों को अवगत कराया जाएगा। ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति के माध्यम से मलेरिया रोग से बचाव, उपचार, समय से रोगी को रेफर करने की सतत निगरानी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें