फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण के लिए समाज को करें जागरुक : एसडीएम

विज्ञापन
नजीबाबाद में संचारी रोग नियंत्रण की बैठक लेते एसडीएम मनोज कुमार सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण के लिए समाज को करें जागरुक : एसडीएम
विज्ञापन

नजीबाबाद। संचारी रोग नियंत्रण के लिए सरकारी तंत्र और नागरिकों को जागरुक रहना है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग एवं नगरपालिका परिषद को संचारी रोग नियंत्रण के प्रति स्वयं और नागरिकों को जागरुक करने को कहा।
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में दो अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने स्वास्थ्य, शिक्षा, ब्लॉक सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की बैठक में शासन द्वारा चलाए जाने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रति गंभीरता लाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने संचारी रोगों के प्रति समाज को जागरुक रखने, संचारी रोग नियंत्रण के लिए सफाई, शुद्ध पेयजल के प्रति समाज को जागरुक करने को कहा। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी, आशाओं, राशन डीलरों से अभियान में सहभागिता को कहा।
विज्ञापन

पीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सुशील कुमार ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान में 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान, चार अप्रैल से शून्य से दो वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकाकरण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने संचारी रोगों में मच्छर जनित रोगों मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, टाइफाइड आदि रोगों के लक्षण मिलते ही उपचार की सलाह दी।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान समीक्षा बैठक में पूर्ति अधिकारी अमित कुमार, वैक्सीनेशन ब्लॉक मैनेजर नृपेंद्र कुमार, डॉ.ईश्वर आनंद, प्रभारी सीडीपीओ रेखा अंबेडकर, यूनिसेफ और डब्ल्यूएचओ के नूरूल निशा, हसीनुद्दीन, राजन, कुमार कुंज, मोबीन हसन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें