फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श ग्राम पंचायत बनी फीना ग्राम पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फीना ग्राम पंचायत का हुआ सर्वे
विज्ञापन

नूरपुर। ग्राम पंचायत फीना का चयन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श ग्राम पंचायत के लिए हुआ है। योजना के तहत गांव में विकास कार्य कराने के लिए आवास विकास विभाग मुरादाबाद की एक टीम ने गांव में पहुंचकर सर्वे किया। ग्राम प्रधान ममता राजपूत व उनके पति मनोज राजपूत ने बताया कि पांच वर्ष में उनके गांव में पंचायत काफी विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन

गांव की जनसंख्या और विकास के उत्कृष्ट कार्यों के लिए इस ग्राम पंचायत का चयन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श ग्राम पंचायत के लिए किया गया है। इस योजना के तहत शासन की ओर से गांव में और विकास कराया जाएगा। रविवार को आवास विकास विभाग मुरादाबाद से आई अधिकारियों की एक टीम ने गांव के मेला स्थल का सर्वे किया। उन्होंने बताया कि योजना में चयन होने पर मेला स्थल का सुंदरीकरण के साथ वहां एक पार्क का निर्माण, मेला स्थल पर प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार जिसमें फर्श पर ग्रेनाइट, टिन शेड में फर्श तथा रेलिंग, मेला स्थल पर दो मुख्य द्वार के साथ गांव में सीसी रोड, स्ट्रीट लाइट व शुद्ध पेयजल ओर शौचालय की व्यवस्था कराई जाएगी। आवास विभाग के अवर अभियंता अरुण कुमार द्वारा बताया कि उपरोक्त कार्य कराए जाने के लिए शासन द्वारा मंजूरी प्राप्त होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें