फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह का स्वागत

विज्ञापन
नजीबाबाद में भाजपाईयों से मिले उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मिशन 2022 को लक्ष्य बनाएं: त्रिवेंद्र सिंह रावत
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्ष 2022 मिशन के लिए समर्पित होने की सलाह दी। उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्र निर्माण सोच से प्रेरणा लेकर राष्ट्र को मजबूत आधार देने को कहा।
विज्ञापन

देहरादून से नैनीताल जाते समय उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नजीबाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वालिया रेजीडेंसी में बुधवार सुबह कार्यकर्ताओं से भाजपा के वर्ष 2022 मिशन को साकार बनाने के लिए संगठित होकर पार्टी नीतियों का लाभ आमजन को दिलाने के लिए कहा। जनसंघ के संस्थापक, शिक्षाविद और समाज चिंतक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके आदर्शों को व्यवहार में लाकर राष्ट्र निर्माण सोच को गति देने का आह्वान किया। भाजपा नेताओं तरुण राजपूत, राजन टंडन गोल्डी, शुभम ग्रोवर से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की। नजीबाबाद पहुंचने पर भाजपा नेताओं के साथ वालिया ग्लोबल एकेडमी के चेयरमैन रमाकांत वालिया ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें