हल्दारै में एडीओ को ज्ञापन सौंपत लोग।
- फोटो : BIJNOR
हल्दौर को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग
हल्दौर(बिजनौर)। नगर को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सर्वदलीय संगठन के नेता देवेंद्र सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय परिसर में 25वें सोमवार को भी क्रमिक अनशन किया।
सोमवार को क्रमिक अनशन पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि हल्दौर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांव बिजनौर, धामपुर और चांदपुर तहसील के अंतर्गत आते हैं। इस कारण नगर व क्षेत्रवासियों को तहसील संबंधी कार्यों के लिए बिजनौर, धामपुर और चांदपुर जाने के लिए 20 से 25 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब तक नगर को तहसील का दर्जा नहीं मिल जाता, तब तक सर्वदलीय संगठन का ब्लॉक कार्यालय परिसर में प्रत्येक सोमवार को दिया जाने वाला क्रमिक अनशन जारी रहेगा। मौके पर पहुंचे एडीओ (कृषि) अनिल सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता विजयपाल सिंह, संचालन प्रमोद कुमार भोले ने किया। अनशन में पीतांबर सिंह एडवोकेट, प्रमोद सैनी, सुरेंद्रपाल सिंह चौहान, गजराज सिंह, देवेंद्र आर्य, भोले चौहान, जितेंद्र शर्मा, टीकम सिंह आदि शामिल रहे।