फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को भी जारी रहा शीतलहर और कोहरे का प्रकोप

विज्ञापन
बिजनौर में कड़कड़ाती ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटकर जाती युवती। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी क्षेत्र ठिठुरा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है। सर्द हवाओं से लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि सुबह के समय की आर्द्रता 99 और दोपहर में मात्र 98 प्रतिशत ही रही। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कम से कम दस दिन तक ठंड से कोई राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। वहीं कोहरे के साथ पाला पड़ने से किसान चिंतित हैं।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी मैदानी क्षेत्रों के लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। लगातार सर्द हवाओं के थपेड़े लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। पिछले करीब 20 दिन से चल रही सर्द हवाओं और कोहरे से ठंड के तेवर हर रोज तेज हो रहे हैं। मौसम में खून जमा देने वाली ठंडक बरकरार है। सोमवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। साथ ही घना कोहरा भी बदस्तूर बना रहा। हालांकि दोपहर बाद थोड़ा कोहरा जरूर छंटा, लेकिन आसमान में धुंध पूरे दिन बरकरार रही। दो दिन से सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग सर्दी से कांप उठे। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और अंगीठी आदि का सहारा ले रहे हैं। लोग बहुत ही ज्यादा आवश्यकता पड़ने पर ही अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं, अन्यथा घरों में ही रहने को मजबूर हैं। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार सोमवार को जिले का न्यूनतम 3.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कम से कम दस दिन तक फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाले से बचने के लिए करते रहें सिंचाई
नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा ने किसानों को भी सलाह दी है कि वर्तमान में कोहरे के साथ पाला भी पड़ रहा है, इसलिए अपनी फसलों को कोहरे और पाले से बचाने के लिए समय-समय पर उनकी सिंचाई करें। कोहरे से अधिक पाला फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें