बिजनौर में नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन कबड्डी संघ संरक्षक कुशल पाल सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
सोमवार को नेहरू स्टेडियम चल रही फुटबाल प्रतियोगिता के पहले मैच में बिजनौर पब्लिक स्कूल ने डीडीपीएस-सी को 2-0 गोल, माडर्न क्लब ने बिजनौर फुटबाल क्लब को 3-2 गोल, माडर्न एरा पब्लिक स्कूल ने सेंट मैरीज स्कूल को 2-0 गोल, स्टेडियम एकादश ने नेहरू क्लब को 1-0 गोल, डीडीपीएस-बी ने माडर्न एरा पब्लिक स्कूल-ए को 2-0 गोल से हराया।
मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच डीडीपीएस-ए और बिजनौर पब्लिक स्कूल के बीच, दूसरा मैच नेहरू क्लब और डीडीपीएस-बी के बीच खेला जाएगा।
साथ ही नेहरू स्टेडियम में 22 दिसंबर को जिला स्तरीय कबड्डी, वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। अरविंद अहलावत, विनय मोहन गोस्वामी, कुलदीप शर्मा, चित्रा चौहान निर्णायक भूमिका में रहे। सहयोग पुलक कुमार डे, पुष्पेंद्र कुमार, धर्मदेव भाटी, अजीत सिंह, अशोक त्यागी आदि रहे।