नजीबाबाद। ओपन इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पहले दिन ताइक्वांडो में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जिला बिजनौर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से लायंस कम्यूनिटी हॉल में विभिन्न वर्गों में आयोजित दो दिवसीय ओपन इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कटारिया ने मुख्य कोच राजू राजपूत की उपस्थिति में चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। पहले दिन हुए 14 किग्रा वर्ग में दिग्विजय, एलैन, आकाश, नवनीत, शिवम, दक्ष, प्राची, रुचि, प्रियांशु, रिषभ, कार्तिक, स्वर्णिम, मोहित, सचिन, रक्षित, रीतेश, लक्ष्य, गगनदीप, सार्थक और अभय ने गोल्ड मेडल जीते।
प्रतियोगिता में डीडीपीएस बिजनौर, हैरीटेज एकेडमी कोटद्वार, स्कॉलर एकेडमी कोटद्वार, डिफोडिल स्कूल कोटद्वार, आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल, इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल, गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी सहित अनेक स्कूल प्रतिभाग कर रहे हैं।