फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पांच साल तक विदेश में रहा मैजुल, लौटते ही हो गया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर के मैजुल पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है, अब पांच सालों के बाद दक्षिण अफ्रीका से मैजुल भारत लौटा तो एयरपोर्ट से ही पकड़ लिया गया। एयरपोर्ट में लेने के लिए पहुंचे परिवार वाले भी मायूस होकर घर को लौट आए। हालांकि यह सवाल बना हुआ कि मैजुल अब भारत में किस इरादे से आ रहा था क्योंकि, पुलिस ने उसका लुकआउट नोटिस पहले ही जारी कर दिया था।
विज्ञापन

नांगल थाना क्षेत्र के गांव सौफतपुर निवासी मैजुल पांच साल पहले दक्षिण अफ्रीका में सैलून पर काम करने के लिए गया। मैजुल के पिता भी विदेश में रहकर नाई का काम करते हैं। उसका एक भाई देहरादून में रहता है जबकि गांव में उसके दादा दादी, मां और छोटा भाई रहते हैं।
पांच साल पहले विदेश जाने के बाद मैजुल ने मुड़कर नहीं देखा। चाहे ईद का त्योहार हो या परिवार में कोई कार्यक्रम, मैजुल ने घर आना गंवारा नहीं समझा। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसने पांच सालों में कोई रकम भी घर नहीं भेजी। वह परिवार और गांव से पूरी तरह से कट चुका था। अब पिछले साल नवंबर में उस वक्त सुर्खियों में आया जब उसके खिलाफ नांगल थाने में केस दर्ज हो गया। बता दें कि नवंबर में मेरठ के गांव सठला निवासी आकिब ने इंस्टाग्राम के जरिए वीडियो कॉल की। इस कॉल में मैजुल भी जुड़ा हुआ था, जिसमें आकिब ने एके 47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद 23 नवंबर को नांगल थाने में मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


तीन आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार
इस मामले में बिजनौर पुलिस ने उवैद मलिक निवासी टांडामाईदास थाना नगीना देहात, जलाल हैदर निवासी गांव मुंडा खेड़ा नजीबाबाद और समीर निवासी निकट सुल्ताना का किला नजीबाबाद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि इनामपुरा निवासी आजाद, मैजुल और आकिब के लुकआउट नोटिस जारी किए गए थे। आजाद और आकिब सऊदी अरब में रहते हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी होना बाकी है।
विज्ञापन


वीडियो में शामिल थे चार लोग
जिस वीडियो में आकिब ने एके 47 का प्रदर्शन किया था, उसमे मैजुल, आकिब, आजाद और उवैद मलिक जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें