नगीना में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड मुरादाबाद के डायरेक्टर महेंद्र धानोरिय?
- फोटो : BIJNOR
नगीना। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक मुरादाबाद परिक्षेत्र के निर्विरोध डायरेक्टर बनने के बाद पहली बार नगीना पहुंचे भाजपा नेता महेंद्र धनौरिया का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
शनिवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह में अग्रवाल सभा ने महेंद्र धनौरिया का पगड़ी पहनाकर तथा भाजपा नेता सौरभ मित्तल द्वारा तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया, जिला महामंत्री भूपेंद्र बॉबी, जिला उपाध्यक्ष कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, प्रमोद चौहान, अरविंद गहलोत, जिला मंत्री अनूप वाल्मीकि, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, नगर अध्यक्ष नीरज बिश्नोई, पूर्व नगर अध्यक्ष सौरभ मित्तल, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, ठाकुर विकास राजपूत, इंजीनियर अमित गुप्ता, विकास गुप्ता (विक्की), डॉ. भूपेश चौहान मौजूद रहे।