फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में आधार कार्ड बनाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकघर में आधार कार्ड बनाने का काम शुरू
विज्ञापन

स्योहारा। डाकघरों में आधार कार्ड बनाने की सेवा शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
शनिवार से जिला डाक अधीक्षक राधेश्याम शर्मा के दिशा निर्देशन में जिले भर में महा लॉगिन डे सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत डाकघर में आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू हो गया है। पहले ही दिन आधार कार्ड में संशोधन कराने वालों की भीड़ लग गई। इस बीच कई बार लोगों ने हंगामा किया। पोस्ट मास्टर शेर सिंह ने बताया कि पहले दिन 150 से अधिक आधार कार्ड में संशोधन किए गए हैं। 50 रुपये शुल्क पर सभी सुविधाएं जैसे आधार संशोधन, मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जबकि दूसरे चरण में नए आधार भी बनाने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें