फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकली

विज्ञापन
शोभायात्रा से शुरू होने से पहले संपन्न गोष्ठी को संबोधित करते पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकली
विज्ञापन

धामपुर। अग्रवाल सभा, युवा अग्र बंधु समाज की ओर से रविवार शाम बारिश के चलते वैश्य शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की जयंती पर शोभायात्रा निकाली। यात्रा का नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इससे पहले गोष्ठी हुई। जिसमें समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के बताए रास्तों पर चल समाज सेवा करने का संकल्प लिया।
रोडवेज डिपो के निकट अग्रवाल धर्मशाला से शुरू हुई शोभायात्रा का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, महेंद्र धनौरिया ने महाराजा अग्रसेन की आरती कर फीता काटकर किया। इस मौके पर लीना सिंघल, डॉ. आदित्य अग्रवाल, राघव शरण गोयल शामिल रहे। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों में महाराज अग्रसेन, शिव परिवार, संजीवनी लाते हनुमान, राम परिवार, मां काली, बजरंगबली अखाड़ा आदि शामिल रहीं। बैंड बाजा धार्मिक धुन गाता चल रहा था। यात्रा में सबसे आगे युवक धर्म पताका लिए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के दौरान युवाओं का जोश देखने लायक बना था। कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष ललित गर्ग, अश्विनी मित्तल, दीपक अग्रवाल, जेके, संतोष धनौरिया, सुनील अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, दिनेश चंद अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, लाला लाजपतराय मुखिया, मोहित अग्रवाल, आशीष सिंघल, योगेश गोयल, रूचिन अग्रवाल, पवन अग्रवाल एड., मनोज बंसल, सचिन सिंघल, संजीव अग्रवाल अट्टू, डॉ. एनपी सिंह, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें