फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आकर्षक झांकियों के साथ निकाली महाकाली शोभायात्रा

Tue, 30 Sep 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में महाकाली शोभायात्रा में झांकी प्रस्तुत करते कलाकार।संवाद
विज्ञापन
नजीबाबाद। श्री महाकाली सेवादल की ओर से सप्तमी पर आकर्षक झांकियों के साथ श्री महाकाली शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

आचार्य अजय विजरवाण, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, पूर्व एमएलसी सुबोध पराशर, क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यअतिथियों ने श्री महाकाली का पूजन किया। रेलवे स्टेशन से बैंडबाजों के साथ श्री महाकाली की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने महाकाली के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में माता की डोली, महाबली हनुमान, मां काली का तांडव नृत्य सहित कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा रेलवे स्टेशन रोड, जगन्नाथ चौक, कल्लूगंज, चौक बाजार होती हुई टीला मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


समिति उपाध्यक्ष चौ.मलखान सिंह, राजीव अग्रवाल, योगेश राजपूत, डॉ.राजीव अरोड़ा, अभिषेक त्यागी, नकुल अग्रवाल, डॉ.एसके जौहर, अरूण गहलौत, शोभित मित्तल रहे।

नजीबाबाद में महाकाली शोभायात्रा में झांकी प्रस्तुत करते कलाकार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें