फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर बने महादानी, मिला सम्मान

Fri, 15 Jun 2018 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
शिविर का फीता काटकर उद्घाटन करते डीएम अटल कुमार राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में लगाए गए शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कैंप में 60 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। 10 सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तिगत रूप से भी रक्तदाताओं को डीएम ने उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।   
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भी इस दिन रक्तदान शिविर लगाया जाता है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में लगाए गए शिविर का उद्घाटन डीएम अटल कुमार राय ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि यदि हम रक्तदान करते हैं तो समझो किसी को जीवनदान देने में सहभागिता निभाते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को    रक्तदान कर हमें परोपकार का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी धर्म, जाति एवं वर्ग के आधार पर नहीं, बल्कि मानवता के नाते रक्तदान करना चाहिए। 
सीएमओ राकेश कुमार मित्तल ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संजय कुमार शंकर ने कहा कि रक्तदान करने से पांच बीमारियों की एडवांस में जांच हो जाती है। इनमें एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी मुख्य रूप से शामिल हैं। 
विज्ञापन

ब्लड डोनेट करने वाले व्यक्ति को हृदय एवं मस्तिष्क घात का खतरा करीब 90 प्रतिशत तक कम हो जाता है। साथ ही त्वचा संबंधी एवं अन्य कई प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती हैं। प्रत्येक तीन माह पर रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त का संचार होता है। उन्होंने 18 से 60 वर्ष तक के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसपी उमेश कुमार सिंह, सीएमएस सुखवीर सिंह, डीटीओ बीएस रावत, डॉ. बीआर त्यागी, एसके अमोली, राकेश चौहान, शीशराम सैनी, मीनाक्षी राजपूत, शिखा राजपूत, जेपी सिंह, मुकेश देवी, विनोद आदि रहे। 

रक्तदान करने में युवाओं ने दिखाया उत्साह                          
युवा शिव सेना की ओर से जिला प्रमुख विजय मोहन गुप्ता, अंतरिक्ष कौशिक, शानू ठाकुर, अजय ठाकुर, दिनेश सैनी, अमित कुमार आदि ने रक्तदान किया। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह, पंकज कुमार, कर्मचारी नेता राकेश कुमार शर्मा, युवक मंगल दल राजा का ताजपुर के अनुराग त्यागी, संदीप कुमार, कमलजीत सिंह नूर ने रक्तदान किया। प्रांतीय रक्षक दल कोतवाली देहात की ओर से रक्तदान करने वालों में इंद्रराज सिंह, धर्मपाल सिंह आदि शामिल रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, प्रमोद शर्मा आदि भी मौजूद रहे। बिजनौर शुगर मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह    रक्तदान शिविर में शामिल हुए और रक्तदान किया। 

रक्तदान में किसान भी नहीं रहे पीछे
भाकियू (भानु) से शिवकुमार, महीपाल सिंह, नंदराम सिंह ने रक्त देकर   परोपकार का कार्य किया। जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह सहरावत ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह खुद के शरीर के लिए भी लाभदायक है। आजाद किसान यूनियन जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह भी अपने साथियों के साथ ब्लड बैंक पहुंचे। उन्होंने अमर उजाला के इस अभियान की प्रशंसा की। अमर उजाला परिवार के मनोज कुमार राठी, अनुज कुमार शर्मा, विपिन कुमार, कौशल   चौहान आदि ने भी रक्तदान किया। किसान नेताओं ने कहा कि सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान करना चाहिए, जरूरत पड़ने पर जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें