फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन

बिजनौर। उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से सड़क दुर्घटना में मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाई गई और लोगों को सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से 11 जनवरी से मनाए जा रहे विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर प्रदर्शनी चौक पर एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह ने अपनी टीम के साथ सड़क दुर्घटना में मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर ईश्वर से प्रार्थना की। एआरटीओ ने कहा कि हम सभी को हर हालत में यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इससे सड़क दुर्घटनाएं नहीं होती और सभी वाहन चालक सुरक्षित अपने घरों को पहुंच जाते हैं। कभी नशे की हालत में वाहन न चलाएं और वाहन संचालन के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह, नईम अहमद, लालाराम यादव, अनिल सिंघल, आशीष सक्सेना, योगेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें