फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया

विज्ञापन
हल्दौर के ग्राम पैजनियां में सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता रैली निकालते एचएम पब्लिक इंटर कॉलेज - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया
विज्ञापन

बिजनौर, हल्दौर। एचएम पब्लिक इंटर कालेज जमालपुर, महमदाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना के गांव पैजनियां में सात दिवसीय शिविर का छठा दिन सड़क सुरक्षा यातायात दिवस के रूप में मनाया गया।
गांव पैजनियां के प्राथमिक विद्यालय में चल रहे शिविर में मंगलवार को कार्यक्रम अधिकारी एवं कालेज के प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह एवं पैजनियां चौकी के दरोगा नैन सिंह ने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट के प्रयोग करें, दो से अधिक सवारी न बैठाएं, मोबाइल पर बात न करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। स्वयं स्वकों एवं स्वयं सेविकाओं सानिया परवीन, पारुल, पायल, प्रतीक विश्वकर्मा, रेनू कुमारी, परवीन, मनीषा नेे गांव में रैली के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा यातायात के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर शिविर में निशा अग्रवाल, विकास कुमार, अनीता त्यागी, रिंकी चौधरी, चंद्रभान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रजनीश प्रताप सिंह महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन देशभक्ति गीत, भाषण, कविता एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं कालेज प्रबंधक हर्षवर्धन ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ योगेंद्र त्यागी, नागेंद्र सिंह, वकार अहमद खान, डॉक्टर लक्ष्य कुमार, श्री राम सिंह, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें