फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लोगन के माध्यम से किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्लोगन के माध्यम से किया जागरूक
विज्ञापन

बिजनौर। विवेक कॉलेज ऑफ एजुकेशन बिजनौर में विश्व जल दिवस मनाया गया। बीएससी होम साइंस की छात्राओं ने जल का महत्व को दर्शाते हुए जल को सुरक्षित करने के लिए स्लोगन के माध्यम से जागरुकता का संदेश दिया।
महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि जल पृथ्वी के आवश्यक तत्वों में से एक है और जल जीवन की प्रमुख आवश्यकता है। इसके अभाव में सभी जीवित प्राणी एवं पौधे समाप्त हो जाते है। सचिव दीपक मित्तल ने कहा कि पानी के संसाधनों के स्थायी प्रबंधन की उपयोगिता की आवश्यकता है। प्राचार्य डॉ. दीप्ति डिमरी ने जल का महत्व बताया। समन्वयक डॉ. हितेश शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। विश्व जल दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापक व प्राध्यापिकाओं ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर निधि शुक्ला, प्रज्ञा राजपूत, प्रेरणा वर्मा, नवनीत कुमार, ममता राजपूत, मनीषा सिंह, अखिलेश, रूबी, शालू, अस्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएलएम कार्यशाला का आयोजन
विवेक कॉलेज ऑफ एजुकेशन के शिक्षक शिक्षा विभाग में दो दिवसीय टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) कार्यशाला प्रारंभ हुई। इसका शुभारंभ महाविद्यालय सचिव इंजीनियर दीपक मित्तल, प्राचार्य डॉ. दीप्ति डिमरी, शिक्षक शिक्षा विभाग इंचार्ज प्रज्ञा राजपूत, बीएड विभाग इंचार्ज नवनीत कुमार ने किया। प्राचार्य डॉ. दीप्ति डिमरी ने शिक्षण अधिगम सामग्री के विषय में बताया। कार्यक्रम में मनीषा सिंह, सत्येंद्र कुमार, ममता राजपूत, भूपेंद्र कुमार, रजनीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें