फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
हिमालयन कालोनी में अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करते थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन

नजीबाबाद। पुलिस ने सोमवार को हिमालयन कॉलोनी में सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को क्षेत्र में हो रही चोरियों से बचाव की जानकारी दी।
हिमालय कॉलोनी में थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें बताया कि लोग जागरूक होने के बाद भी साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से फोन कॉल पर किसी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी नहीं देने की अपील की। थाना प्रभारी ने चोरी से बचने के लिए घर और दुकान में सीसीटीवी लगवाने, वाहनों की सुरक्षा के लिए जीपीएस लगवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कॉलोनी में आने वाले संदिग्धों पर नजर रखें। संदेह होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दें। हिमालयन कॉलोनी निवासी रामपाल सैनी ने लोगों से अपराध रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व मोहल्ला रम्पुरा में अपराध नियंत्रण संगोष्ठी में थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बैठक में आदर्श नगर पुलिस चौकी प्रभारी यशवीर सिंह मलिक, शेखपुर गढू पंचायत की ग्राम प्रधान रेखा सैनी, मदन सिंह रावत, हुकुम सिंह, उदय सिंह, धर्मवीर सिंह, गीता शर्मा, कामिनी शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सत्यप्रकाश, यशपाल सिंह, अशोक कंडवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें