फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संकल्प
विज्ञापन

नूरपुर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक में समाज में फैली बुराइयों को दूर कर युवाओं को उच्च शिक्षा दिलाकर समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
ग्राम चेलापुर में आयोजित बैठक में महासभा के जिलाध्यक्ष यतीश कुमार ने कहा कि बिना शिक्षा के किसी भी समाज का भला नहीं हो सकता। गुर्जर समाज के युवक उच्च शिक्षा लेकर प्रशासनिक सेवाओं में जाएं और शिक्षित लोग समाज का प्रतिनिधित्व करें तभी समाज आगे बढ़ सकता है। कहा कि समाज में नशाखोरी, दहेज, व आपसी लड़ाई झगड़ों को दूर करने में युवाओं की अहम भूमिका हो सकती है। समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए आगे आएं। इस दौरान बलजीत सिंह, योगेन्द्रपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, मोहित अधाना, प्रवीण गुर्जर, दीपक, नवनीत कटारिया आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें