फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान-गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
बिजनौर के मोहल्ला चाहशीर में आग लगने से जी इलेक्ट्रोनिक्स के सामान की दुकान। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दुकान-गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान
विज्ञापन

बिजनौर। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान और गोदाम में अचानक आग लग गई। आग पर तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। दुकान और गोदाम वाली चार मंजिला इमारत आग की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान स्वामी को लाखों का रुपये का नुकसान हुआ है।
बिजनौर शहर के नया मछली बाजार के रहने वाले आबाद हसन की मोइन के चौराहे के पास एके इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। इस दुकान पर फ्रीज, कूलर, पंखे, वॉशिंग मशीन आदि मिलते हैं। दुकान में बुधवार सुबह लग गई। आग पहले भूतल पर बनी दुकान में लगी। इसके बाद पहली मंजिल पर बने प्लास्टिक क्रॉकरी के गोदाम को अपनी चपेट में लिया। आग ने इतना विकराल रूप धारण किया कि चार मंजिला इमारत उसकी जद में आ गई। भूतल से लेकर तीसरी मंजिल तक आग ही आग लगी थी। दो मंजिलों पर बने गोदाम में क्रॉकरी का सामान रखा हुआ था। इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से लेकर ऊपर बने गोदाम में रखा सभी सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि आग की सूचना मिलते ही सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। पहले एक दमकल की गाड़ी पहुुंची, बाद में नजीबाबाद और चांदपुर से भी दमकल की गाड़ी को बुलाना पड़ा। पानी कम पड़ा तो नगर पालिका के पानी के टैंकर भी बुला लिए गए। आखिरकार तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। आसपास के दुुकानदारों में भी भय रहा कि कहीं उनकी दुकानों तक आग न पहुंच जाए। आग की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग लगने से 30 लाख से अधिक का नुकसान होना माना जा रहा है। आग लगने से इमारत की दीवार और छतों में भी दरार आ गई है।

बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी में इलेक्ट्रोनिक्स के सामान की दुकान में लगी आग को बुझाता दमकलकर्मी।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी में इलेक्ट्रोनिक्स के सामान की दुकान में लगी आग। (यह फोटो वीडियो से ली ?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें