गणेश चतुर्थी पर हुआ भगवान गणेश का आगमन
बिजनौर। गणेश चतुर्थी पर गजानन घरों में विराजमान हुए। सार्वजनिक स्थानों पर कही भी गणेश जी मूर्ति स्थापित नहीं की गई।
हर साल गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की मूर्ति सार्वजनिक स्थानों के साथ घरों में स्थापित की जाती थी पर इस बार कोरोना वायरस के चलते मूर्ति घरों में ही स्थापित की गई। बिजनौर में सर्राफा बाजार, रम्मू का चौराहा, मोहल्ला अचारजान समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाती थी। श्रद्धालुओं ने घरों में ही शनिवार को पूजा-अर्चना के साथ मूर्ति स्थापित की। जिस स्थान पर मूर्तियों स्थापित की उन्हें पहले बिजली की झालरों व अन्य सामान से सजाया गया उसके बाद मूर्ति स्थापित की।
इस बार अधिकांश श्रृद्घालु मिट्टी की बनी मूर्तियों को घरों में स्थापित किया है। यह मूर्ति बहुत पसंद की गई। कई जगह मंदिरों में भी गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई। शंभा बाजार स्थित साईं मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। पंडित पूरन चंद शास्त्री ने शनिवार सुबह मंत्रोच्चारण और गणेश स्तुति कर मूर्ति स्थापना कराई। यजमान राजेंद्र गौतम, पत्नी उमा गौतम, पुरुषोत्तम, नेहा गौतम आदि ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर गणपति बप्पा को विराजमान कराया। गणपति बप्पा के उद्घोषों के साथ बप्पा को फूलों से सजाया गया। इसके बाद भगवान गणेश की आरती गाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार अग्रवाल, पंडित दीपक तिवारी, पंडित जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
पंचवटी कॉलोनी सिविल लाइन स्थित मधुरम अपार्टमेंट में राकेश कर्णवाल के घर गणपति जी का शुभ आगमन हुआ। परिवार के सदस्यों खुशबू, पवनी, राजश्री और मधुरम ने अपने हाथों से गणपति को सजाया। गणपति को फूलों की डोली में बैठाकर पूरी कॉलोनी में घुमाया गया और स्वागत गीत, ढोल बजाते हुए घर लाए। गणपति जी को विभिन्न प्रकार के मिठाइयों और पकवानों का भोग लगाया गया। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी की ईको फ्रैंडली मूर्ति लाई गई।
धामपुर के गांव जैतरा में गणेश जी की पूजा करती रचना शर्मा महिला श्रृद्घालु।- फोटो : BIJNOR
नजीबाबाद में गणेश जी की पूजा करते लवी कुमार।- फोटो : BIJNOR
धामपुर में गणेश चर्तुदशी पर पूजा करते वेदांश अग्रवाल।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में जैन मदिर के पास गणेश जी की पूजा करती विद्या सागर वर्मा महिला श्रृद्घालु।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर के कस्बा झालू में अनूप अग्रवाल अपने परिवार के साथ गणेश जी की करते पूजा अर्चना।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में मोहल्ला नई बस्ती में गणेश चतुर्दशी पर अपने घर पर पूजा अर्चना करते श्रृद्घालु।- फोटो : BIJNOR