फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टेंडर के विवाद में उलझे लोनिवि के अधिशासी अभियंता और ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार सारस्वत और ठेकेदार सौरभ तोमर के बीच कहासुनी हो गई। समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बावजूद कुछ टेंडर को ऑफलाइन करने पर यह विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर एक्सईएन की ओर से संबंधित ठेकेदार और उनके बेटे के खिलाफ अभद्रता करने की तहरीर पुलिस को सौंपी है। उधर, ठेकेदार ने भी डीएम को शिकायत भेजकर एक्सईएन पर कार्रवाई की मांग की है।
अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार सारस्वत की ओर से पुलिस को सौंपी गई तहरीर में बताया कि ठेकेदार द्वारा आनलाइन प्रक्रिया के बावजूद टेंडर देने का दबाव देते हुए उनसे अभद्र व्यवहार किया। कुछ समय बाद ठेकेदार और उसके पिता ने आकर हंगामा किया। पिता-पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उधर, तिसोतरा निवासी ठेकेदार की ओर से डीएम को शिकायत भेजी गई है। इसमें अधिशासी अभियंता पर टेंडर संबंधित वार्ता के लिए कार्यालय पहुंचने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने और कार्यालय से बाहर निकालने का आरोप लगाया गया है। कहा कि टेंडर की समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन होनी थी। आरोप है कि कुछ टेंडर ऑफ लाइन कर दिए गए। इसकी शिकायत लेकर वह अधिशासी अभियंता के पास गया था।
विज्ञापन

वहीं, डिप्लोमा इंजीनियर संघ भी एक्सईएन के व्यवहार को लेकर काफी समय से नाराज है। संघ की ओर से एक्सईएन को कुछ समय पूर्व अवर अभियंताओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करने की नाराजगी करने का ज्ञापन सौंपा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें