फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत आठ फरवरी को

विज्ञापन
बिजनौर जजी से राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूक प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती जिला जज जयश? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
लोक अदालत आठ फरवरी को
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों पर आठ फरवरी को जनपद न्यायालय बिजनौर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत को सफलतापूर्वक संपन्न कराने और जन सामान्य को जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष और जिला जज जयश्री आहूजा ने बुधवार सुबह जिला न्यायालय परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिला जज जयश्री आहूजा ने बताया कि आठ फरवरी को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के प्रति जन सामान्य को जागरूक करने उद्देश्य से प्रचार वाहनों से व्यापक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। ये प्रचार वाहन जिले के गांव और शहरी क्षेत्रों में आमजन को जागरूक करेंगे। उन्होंने जन सामान्य से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी सुनील कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम संजीव पांडेय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विमल त्रिपाठी सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें