फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों में लटके रहे ताले, घरों से अदा हुई नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिदों में लटके रहे ताले, घरों में अदा हुई नमाज
विज्ञापन

बिजनौर/नजीबाबाद/ अफजलगढ़/ धामपुर। लॉकडाउन में लगातार दूसरे शुक्रवार को मस्जिदों पर जुमे की नमाज अदा नहीं हुई। मस्जिदों पर ताले लटके रहे। मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात रही। लोगों ने घरों पर ही नमाज अदा की।
पुलिस ने लोगों से जुमे पर भीड़ के बजाए घर पर ही पढ़ने का आह्वान किया था। उलमा ने भी लोगों से घर पर ही रहकर नमाज पढ़ने को कहा, जिस कारण लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में नहीं आए। शुक्रवार को मस्जिदों पर ताले लटके रहे। लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद में लॉकडाउन के दौरान मस्जिदों में नमाज अदा नहीं की जा रही है। अफजलगढ़ में लॉकडाउन होने के कारण नगर में जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। अधिकांश मस्जिदों में ताले लटके रहे। धामपुर में सीओ महावीर सिंह राजावत ने बताया कि सर्किल के सभी थानों में शुक्रवार को जुमे की नमाज मस्जिदों में नहीं हुई। केवल अजान हुई है। बाद में लोगों ने नमाज अपने घरों से ही अदा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें